जननायक कर्पुरी ठाकुर || Jannayak Karpuri Thakur

Jannayak Karpuri Thakur

जननायक कर्पुरी ठाकुर जयंती

  Jannayak Karpuri Thakur 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर में जन्मे बिहार के प्रथम गैर कांग्रेसी और दूसरी बार आजाद भारत में (आपात काल के बाद) बिहार के प्रथम पिछड़े मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है।जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन।

जननायक कर्पुरी ठाकुर मुख्यमंत्री

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी बिहार के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने मंडल कमीशन से पहले ही लोगों को बराबरी के अधिकार के लिए 27 % आरक्षण दे दिया, बिहार आरक्षण देने वाला पहला सूबा बना, आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी राज्य ने अपने लोगों को बराबरी के अधिकार के लिए आरक्षण दिया हो। Jannayak Karpuri Thakur

अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म

कर्पूरी ठाकुर जी ने देखा कि बिहार के गरीबों के बच्चे अंग्रेजी की अनिवार्यता के कारण मैट्रिक तक की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए कर्पूरी ठाकुर जी ने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म करते हुए मैट्रिक तक की पढ़ाई को मुक्त कर दिया।Jannayak Karpuri Thakur” साथ ही किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए 5 एकड़ जमीन तक की मालगुजारी टैक्स को माफ कर दिया l

जननायक कर्पुरी ठाकुर एक भी चुनाव नही हारे

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने पहला चुनाव 1952 में लड़ा था 1952 से 1988 तक वे विधानसभा का कोई चुनाव नहीं हारे 1952 से 1988 तक बिहार की राजनीति जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के इर्द-गिर्द घूमती रही।राजनीति में इतना लंबा सफर तय करने के बाद भी जब मरे तो उनके पास उनके परिवार के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था और ना ही पटना या अपने गांव पैतृक संपत्ति के अलावा 1 इंच जमीन। Jannayak Karpuri Thakur

 जननायक कर्पुरी ठाकुरजी को भारतरत्न दे

कर्पूरी ठाकुर जी ने देश के समाज पर जो अमिट छाप छोड़ी है वैसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलता, जनहित के इन्हीं फैसलों के कारण और कट्टर ईमानदार नेता होने के कारण कर्पूरी ठाकुर जी को जननायक की उपाधि दी गई।
भारत सरकार से यह विनम्र निवेदन है कि जनता के नायक, गरीबों के मसीहा, उपेक्षितों के रहनुमा और कट्टर ईमानदार नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करें। Jannayak Karpuri Thakur

image 2

कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन।

            व्हिडिओ पहाण्यासाठी खालील

             लिंक वर टच करा

    👇👇👇👇👇👇👇

1670467785029 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top